जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा सरकार की नाकामी बताते हुए,बसपा महिला नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनका जुलूस निकालकर सामुहिक बलात्कार के मामले में भाजपा की केंद्र एवं मणिपुर राज्य सरकार के विरूद्ध बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिले की महिला नेताओं द्वारा जिले में पनागर बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया, बसपा नेता आशा गोंटिया के नेतृत्व में पनागर बस स्टैंड पर ग्रह मंत्री अमित शाह, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, महिलाओं ने हाथों से चूडियां उतार कर फैंकी और नेताओं को पहन कर घर बैठने कहा, बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार ने कहा की निरंतर महिलाओं,आदिवासियों पर अन्याय अत्याचार, बलात्कार की घटनायें हो रहीं हैं देश और प्रदेश की भाजपा सरकार का इन मामलों में ढीला रवैया बर्दाश्त करने लायक नहीं है मणिपुुर का वीडियो देखकर महिलायें भयभीत हैं,दो माह से अधिक समय से लगातार हो रही हिंसा में पता नहीं कितनी महिलाओं को बलि चढाया गया होगा,उसके बाद भी मणिपुर में अब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया गया बसपा जबलपुर जिले की महिलाओं द्वारा दिनांक 23 जुलाई को समय शाम 4 बजे पनागर बस स्टैंड,बडा पत्थर रांझी, दमोहनाका चौक, सिंधी केंप सहित अन्य स्थानो पर एक साथ एक समय पर विरोध प्रदर्शन किया गया महिलाओं के उत्पीड़न की हदें पार करने वाले मणिपुर कांड के विरूद्ध प्रदर्शन में बसपा नेता आशा गोंटिया, जिलाध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार, ओम समद, आशा चौधरी सुधा सिंह, गेंदालाल अहिरवार कुसुम अहिरवार, जवाहर अहिरवार कन्हैयालाल चौधरी, अनुसुइया गोटिया,डबल प्रसाद, प्यारे लाल,पूनम चौधरी,विनोद प्रकाश, कमलेश चौधरी, आदित्य सूर्यवंशी. आशीष चौधरी, अनीता अहिरवार, ज्योति वर्मा,मदन कोल, राजकुमार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, जमुना प्रसाद, सदन कोल,राजेश चौधरी, सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88