जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय युवा एकता परिषद का स्थापना दिवस आज

जबलपुर दर्पण। जागरूक एवं विचारशील युवाओं के समाजसेवी संगठन भारतीय युवा एकता परिषद का आज स्थापना दिवस है। 29 मई सन् 2009 को संस्कारधानी जबलपुर के समाजसेवी युवाओं ने मिलकर शिवनगर जयप्रकाश नारायण वार्ड में गैर राजनैतिक, सामाजिक संगठन की स्थापना गठन किया। भारतीय युवा एकता परिषद प्रकृति एवं मानव समाज की बिना किसी जाति-भेदभाव के समाज सेवा के कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। परिषद के द्वारा पौधारोपण, रक्तदान, रक्त दाताओं की सूची बनाकर रक्तदान के लिए प्रेरित करना, श्रमदान, विधालयों में सामान्य ज्ञान शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन कराना, जनहित के मुद्दों एवं समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाना, श्रमदान एवं पौधारोपण कर जन्मदिन मनाना और दूसरों प्रेरित करना, नशा मुक्ति के लिए अभियान एवं जनजागरूकता लाना तथा गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस उपरांत सड़क में पड़े तिरंगे के प्रतिरूप को बटोरकर सम्मान सहित नष्ट करना आदि कार्य निरंतर करते आ रहे है।

भारतीय युवा एकता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष आशीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानने बाला हमारा संगठन, युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित, संगठित, समाजिक, शारीरिक तथा मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से संस्कारधानी के जागरूक एवं विचारशील युवाओं के द्वारा शिव नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भारतीय युवा एकता परिषद का गठन किया गया था। इस संगठन में सभी आयु एवं वर्ग के व्यक्ति अपनी निशुल्क सेवाएं देते है। हमें किसी से सहयोग राशि की आपेक्षाए नही रखते। अभी तक हमनें जो भी कार्य किया है वह परिषद के प्रमुख सदस्यों के द्वारा एकत्रित राशि से किया गया है। सभी सदस्य अपने-अपने व्यापार से जुड़े हैं। जब भी समय मिलता है,समाजसेवा और श्रमदान कार्यों का बिना किसी प्रचार-प्रसार के कार्य करते है। जो आज भी संगठित और कार्यरत है। हम कोशिश करते है कि भारतीय युवा एकता परिषद का स्वरूप गैर-राजनैतिक बना रहै। विश्व महामारी करोना काल में सभी के स्वस्थ्य ओर निरोगी रहें। घर पर रहें सुरक्षित रहें। इन्हीं की मंगल कामनाओं के साथ भारतीय युवा एकता परिषद के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को संगठन के स्थापना दिवस की मंगल शुभकामनाएंँ। जय हिंद जय भारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88