नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना योद्धाओं ने सैनिकों की भांति कार्य कियाःउदय प्रताप

नरसिंहपुर। क्षेत्रीय होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद उदय प्रताप सिंह ने बुधवार दोपहर नगर पालिका करेली प्रांगण में कोविड-19 गाइडलाइन के तहत आयोजित कार्यक्रम में वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के समय करेली नगर में शवदाह, शव वाहन, सेनेटाइजेशन, कोरोना पेशेंट के लिए कार्य करने वाले कोरोना योद्धा नपाकर्मियों को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि, वस्त्र, पीपीई किट भेंटकर सम्मानित करते हुए सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया एवं आपदा के समय उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
कोरोना से सही मायने में लोग लड़े..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राव ने कहा कि जैसे सैनिक बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं, वैसे ही हमारे कोरोना योद्धा नपाकर्मियों ने सैनिक की भांति कार्य किया है। सेवा ही संगठन के भाव के तहत हम सभी इनका सम्मान कर अपने भाव व्यक्त कर रहे हैं। करेली नगर पालिका की टीम ने अथक परिश्रम किया है, अन्य सभी कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया जावे यह प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि महामारी के समय देश में कोरोना से सही मायने में लोग लड़े हैं, लोगों ने अद्भुत सहयोग किया है। इस दौर में देशवासियों का अभिनंदनीय योगदान है। कहा कि आने वाले समय की चुनौतियों के लिए सजगता पूर्वक तैयारियां की जा रही हैं। ऑक्सीजन बेड की बेहतर व्यवस्था जुटाई जा रही है, ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है संसाधनों की कमी नहीं है। एनटीपीसी में 300 पलंग के हॉस्पिटल के लिए प्रयास किया जा रहा है। संभाग, जिला व ब्लाक स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए गए हैं। अनलॉक कैसे किया जावे इस हेतु सभी के सुझाव लिए जा रहे हैं।
लॉकडाउन खुले पर अनुशासन रहे..
समाजसेवी विनोद नेमा ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2000 से 200 हुई है, जो सभी की सजगता व शासकीय अमले के योगदान से संभव हो पाया है। करेली शहर ने भी अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। लॉकडाउन खुल जाए परंतु हम सब अनुशासित रहें, यह हमारा दायित्व है। एसडीएम राधेश्याम बघेल ने कहा कि सांसद महोदय द्वारा गौरवपूर्ण निर्णय लिया गया है। इन कर्मचारियों ने मानवता की सेवा के लिए जो कार्य किया है वह अतुलनीय, वंदनीय है। इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है। कहा आगे भी हम सभी पूरे मनोयोग से कार्य करने प्रतिबद्ध हैं। सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि सांसद महोदय द्वारा कोरोना आपदा के समय में जिस सक्रियता और संकल्प भाव के साथ कार्य किया है, वह जनप्रतिनिधि धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम ने वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश साहनी, तहसीलदार नितिन राय, जनपद सीईओ प्रबल अरजरिया, सीएमओ श्रीमती स्नेहा मिश्रा, टीआई अनिल सिंघई भी मंचासीन रहे।
यह कोरोना योद्धा कर्मचारी हुए सम्मानित..
कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स सुनील जाट, हरिओम, कमलेश, राधे, अजय, तुलसीराम, राजकुमार, विकास, ओम, पंकज, विक्रम कोल, विनोद जाटव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आशीष अग्रवाल ने व आभार प्रदर्शन सीएमओ श्रीमती स्नेहा मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप करेली के सदस्य राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश ज्योतिषी, उदय सिंह ठाकुर, नीरज लूनावत, सुरेंद्र मोहन नेमा, मुकेश रघुवंशी, संतोष पटेल सहित सुरेश नेमा, विनीत जैन, राजमहेन्द्र यादव, राकेश बढ़कुर, दिनेश अग्रवाल, आशीष नेमा, बृजेश चौरसिया, चंचल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88