नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वैक्सीन जागरूकता महाअभियान

वैक्सीनेसन महाभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र नरसिहपुर के द्वारा वैक्सीनेसन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में ब्लॉक करेली से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमित रैकवार के द्वारा सक्रियता से लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वैक्सीनेसन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए वैक्सीनेसन सेंटर पर जाकर जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है उनसे अपील की जा रही है की वह वैक्सीन के प्रति फैले भ्रम को दूर करने के लिए अपने आसपास के लोगों में यह संदेश पहुचाये की वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है और वह शीघ्रअतिशीघ्र अपना और अपने परिवार का वैक्सीनेसन करा ले, साथ में यह भी समझाया जा रहा है की वैक्सीन लगने के बाद भी हमे कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना है एवं समयांतराल से नियमित दूसरा डोज़ भी लगवाना है ,उन्होंने बताया की इस महाभियान को जनअभियान बनाने के लिए हमे भी एक जागरूकता चैन बनानी होगी जिसमे जो लोग वैक्सीन लगवा रहे है एवं जिन्होंने लगवा ली है इन लोगो के द्वारा ही समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता हैं और शीघ्र हम शत प्रतिशत वैक्सीनेसन करा के स्वमं, अपने परिवार व समाज को सुरक्षित कर सकते हैं ,स्वयंसेवक लगातार जगह जगह पर वैक्सीन के प्रति जागरूकता पम्पलेट भी लगा रहे है और लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है इस कार्य में मंडल के स्वयंसेवक केशव रजक ,सिद्धार्थ सोनी,यशवंत साहू,शिवा गुप्ता ,सीताराम विश्वकर्मा सहयोग दे रहे है जिला युवा अधिकारी प्रणीत बालाजी सांगविकर व लेखापाल एवं कार्यक्रम सहायक राजकुमार वर्मा ने कार्य की सराहना की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88