जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोदी जी के उपलब्धियों के 7 साल बेमिसाल ?

जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मोदी जी के 7का साल कार्यकाल पूरे होने पर देश की जनता को क्या मिला ? क्या नहीं मिला? सबसे पहले मोदी जी की सरकार से देशवासियों को जो उम्मीदें थी उस पर प्रमुख रूप से विदेशों से काला धन आएगा, युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों की आय दोगुनी होगी जो नहीं हुई, उल्टे किसान संगठन 6 माह से आंदोलनरत हैं ।महंगाई पर लगाम लगेगी । रुपया डॉलर के बराबर हो जाएगा। किंतु मोदी जी के इन 7 सालों में कड़ी मेहनत के बाद पेट्रोल ₹101 और डीजल सौ के आसपास पहुंचाया। खाने का तेल जो पहले 70 से ₹100 के आसपास था। वह आज डेढ़ सौ से 200 के आसपास है। प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय के जो हालात हैं वह किसी से छुपे नहीं है । 7 साल पहले देश की तुलना अमेरिका और चीन से की जाती थी। आज बांग्लादेश ,श्रीलंका, और पाकिस्तान से हो रही है।
कोष्टा ने कहा कि मोदी जी का पहला कार्यकाल नेहरू जी और कांग्रेस को कोसने और विदेश भ्रमण में निकला। हम देशवासियों ने सोचा था कि मोदी जी को 5 साल कम पड़ गए हैं ‌।इसलिए दोबारा उनको चुना और चुनाव में 303 सीट जीतने के बाद आत्मनिर्भर भारत के नाम पर ऑक्सीजन का सिलेंडर हमे कंधे पर रखवाया ।बेड नहीं मिला, तो कुर्सी पर बैठाया। स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हाल है आप सभी ने देखे हैं ।अंत में मोदी जी को 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर उनको और उनको चुनने वालोको बधाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88