जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन कृषि उपज मंडी में किसानों से की जा रही है अवैध वसूली

जबलपुर दर्पण संवाददाता। पाटन कृषि उपज मंडी में किसानों के द्वारा लाए गये अनाज पर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी रघुवंशी के द्वारा प्रत्येक किसान से 10 रुपये की पर्ची देकर जबरन पैसा वसूली किया जा रही है। एवं किसानों को इनके द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान भी किया जा रहा है। आज कुछ किसानों की शिकायतें मिलने पर पड़ताल की गई तो पाया गया की रघुवंशी किसान से 10 रुपये की राशि वसूल रहा है। ग्राम ग्वारी के किसान राजकुमार सिंह ठाकुर जो की भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के अध्यक्ष भी हैं। इनके द्वारा बताया गया हम अपना माल लेकर मंडी पहुंचे तो रघुवंशी के द्वारा 10 रुपये की रसीद काट दी गई जब द्वारा पूछने पर बताया गया कि पैसे तो आपको लगेंगे ही चाहे आप व्यापारी हो या फिर आप किसान हो इसी तरह अन्य किसान अमित पटेल जुगतरैया सतपाल सिंह पटेल लोहारी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर सहशन, रवि नारायण पटेल राखी, इनके द्वारा भी यही जानकारी दी गई रघुवंशी लंबे समय से मंडी में अवैध वसूली में संलग्न है एवं मंडी के वरिष्ठ अधिकारियों का भी कृपा प्राप्त है इसके कारण ही इस पर, आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रशासन को चाहिए की जल्द से जल्द जांच कर उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88