मध्यप्रदेश मे 8 जून से मूँग के लिये पंजीयन शुरू

जबलपुर दर्पण संवाददाता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानो की मूँग खरीदी का निर्णय लिया है जिसके लिये सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये है। सरकार के द्वारा 8 जून से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन होना प्रस्तावित किया गया है। एवं 15 जून से मूँग की खरीदी का निर्णय लिया गया है, इससे जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र पाटन, शहपुरा, मझोली, सिहोरा, पनागर ,बरेला के किसानो को सीधा लाभ मिलेगा इस बार इन सभी क्षेत्रों में अत्याधिक मूंग की बोनी किसानो के द्वारा की गई है। इस बार जबलपुर जिले मे मूँग की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने चने के समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि 5 जून से बढ़ाकर 15 जून तक करने का भी निर्णय लिया है। जिसकी जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा दी गई है। साथ ही प्रदेश के किसानो की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।



