शासकीय अध्यापक संगठन की मांग पर पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक विधायक विजयराघवगढ़ ने लिखा कलेक्टर को पत्र

कटनी/रीठी दर्पण। जिले में कोरोना से संक्रमित होकर मरने वाले अध्यापक/ शिक्षक संवर्ग के साथ साथ अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजे की राशि एवं बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति अतिशीघ्र प्रदान कराने को लेकर किसी प्रकार की विभागीय प्रक्रिया न होते देख शासकीय अध्यापक संगठन जिला शाखा कटनी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को पत्र लिखकर कर्मचारियों ने व्यथा बताई।
इसी तारतम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरीश दुबे ने पत्र में अनुरोध किया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से संक्रमित होकर मरने वाले शासकीय कर्मचारियों को 5 लाख रुपए मुआवजा तथा अनुकम्पा नियुक्ति की घोषणा की है, परन्तु कटनी जिले में खासकर शिक्षा विभाग में इसका पालन होने की कोई भी प्रगति अभी तक प्रारंभ होते नहीं दिख रही है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक ने कटनी जिले में कोरोना से संक्रमित होकर मरने वाले अध्यापक/ शिक्षक संवर्ग के साथ साथ अन्य संवर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजे की राशि एवं बिना शर्त अनुकम्पा नियुक्ति अतिशीघ्र प्रदान करने की कार्यवाही तत्काल करने हेतु कलेक्टर कटनी को पत्र लिखा एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के राकेश दुबे प्रांताध्यक्ष (कार्य.), रजनीश तिवारी जिलाध्यक्ष, बिजेंद्र तिवारी, जगत पटेल जिलाध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली अभियान, संदीप मिश्रा, गणेश दत्त शर्मा, श्रीकांत द्विवेदी, रघुराई चौधरी, महेंद्र बागरी, चंद्रशेखर जयसवाल, अजय मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, काशी केवट,जमुना चौधरी,महेंद्र बाजपेयी,राजधर्म बडगैंया, राजीव तिवारी, वंदना उरमलिया, हरेक भगत, प्रेमनारायण पांडे, बालचेतन पयासी, रघुनाथ सिंह, राजेन्द्र पटेल, कामता त्रिपाठी, रामेश्वर पांडे सहित संगठन की तहसील शाखा विजयराघवगढ़ एवं बरही ने विधायक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया ।।



