कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

पर्यावरण और पेड़ बचाने शुरू हुई वृक्षों को गोद लेने की मुहिम

कटनी दर्पण। शहर के रक्षा संस्थान आयुध निर्माणी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित संघन वृक्षारोपण अभियान के तहत निर्माणी और रहवासी क्षेत्र में करीब 150 पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व निर्माणी महाप्रबंधक गुरूदत्ता रे के द्वारा किया गया वही विशिष्ट अतिथि, आर॰सी॰विश्वकर्मा, वन मंडल अधिकारी, कटनी भी उपस्थिति में रहे । इस मौके पर निर्माणी महाप्रबंधक ने कहा कि “यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। पेड़ों के साथ एक दोस्त के जैसा रिश्ता रखना चाहिए। जितना अधिक आपसी आदान-प्रदान, उतना ही मजबूत रिश्ता। वृक्षों को अपना मित्र बनाएं।” उन्होंने सभी कर्मचारियों और इस्टेट निवासियों से अपील की कि पौधों की देखभाल करने और उन्हें अपनाने की पहल को आगे बढ़ाएं।
वृक्षारोपण के दौरान मौजूद विशिष्ट अतिथि एवं डीएफओ कट्नी आर॰सी॰विश्वकर्मा ने कहा कि “पर्यावरण के प्रति जन-जागृति लाने जिले भर में समाज के हर वर्ग की ओर से वृक्ष लगाएं जा रहें हैं। कोरोना महामारी के संकट में लोग अब पेड़, वायु और जमीन की अहमियत को भलीभांति जान चुके हैं।” उन्होंने आयुध निर्माणी प्रबंधन द्वारा पेड़ों को गोद लेने की मुहिम को सराहनीय और प्रेरणात्मक बताया।

वृक्षों को गोद लेने की मुहिम की शुरूआत – पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी संरक्षण व देखभाल-विश्व पर्यावरण दिवस पर महाप्रबंधक गुरूदत्ता रे के निर्देशानुसार आयुध निर्माणी कटनी ने कर्मचारियों और क्षेत्र के रहवासियों के लिए वृक्षों को गोद लेने उन्हें अपनाने की पहल शुरू की है। इसमें वर्षभर पौधे की समुचित देखभाल व सुरक्षा करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कई रहवासियों ने मैत्री उद्यान में रोपे गए पौधे की जिम्मेदारी ले उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण सप्ताह के दौरान निर्माणी और रहवासी परिसर में करीब 350 पौधे लगाए जाएंगे। कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकाल के मद्देनजर सादगीपूर्ण समारोह के दौरान निर्माणी के वरि॰ अधिकारी, अनुभाग प्रमुख, यूनियन/एसोशिएसन के पदाधिकारी,जेसीएम-तृतीय, संयुक्त सचिव बीपीएमएस व जेसीएम-चतुर्थ और कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88