Uncategorised

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में शहर के सभी पात्र होगें लाभांवित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को 19 हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा व्यापक तैयारियॉं कराई गई हैं और प्रत्येक वार्डो में शिविर लगवाये जा रहे हैं जिससे कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी तैयारियों की समीक्षा भी आज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने की और अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, आर.पी. मिश्रा, सहायक आयुक्त अंकिता जैन, के साथ-साथ सभी संभागीय अधिकारियों को इसका क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित कराने की दिशा में पहल करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने शहर के सभी पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुॅंचने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील।
उल्लेखनीय है, कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी पात्र हितग्राहियो को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ देने दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक संभागवार, वार्डवार शिविर आयोजित किये जायेगें। जिसमें सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88