जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मूँग के पंजीयन मे रोडा बना पोर्टल

जबलपुर दर्पण संवाददाता/राजेश सिंह की रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानो की मूँग खरीदी का निर्णय लिया था जिसके लिये सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये थे। सरकार के द्वारा 8 जून से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन होना प्रस्तावित किया गया था। एवं 15 जून से मूँग की खरीदी जिले मे होना थी परंतु आज दिनाक 10/06/2021 तक मूँग के रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुये है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ई उपार्जन के पोर्टल में प्रॉब्लम होने के कारण कर्मचारी रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं। इस समस्या से अवगत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को करा दिया गया है। इस समस्या का निराकरण शीघ्र ही किया जाएगा जिससे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे एवं मूँग खरीदी सरोँद सोसाइटी के द्वारा की जायेगी,सोसाइटी के कर्मचारी कल 11 जून 2021 से मंडी प्रांगण पाटन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे सभी किसान जो मूँग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। वह पाटन कृषि उपज मंडी में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चूकि मूँग के रजिस्ट्रेशन के लिये शासन के द्वारा बेहद कम समय दिया गया था एवं ई उपार्जन के पोर्टल के सर्वर डाउन होने के कारण रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहे है जिसके कारण रजिस्ट्रेशन में समस्या आ रही है शासन के निर्देश है कि यदि किसी किसान का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो वह कृषि उपज मंडी पाटन में आकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है अभी रजिस्ट्रेशन का समय और बड़ाये जाने की संभावना है। शासन के द्वारा 90 दिनों तक मूँग की खरीदी चलेगी इससे सभी किसान अपनी मूँग की फसल आसानी से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।



