खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
“मुख्यमंत्री” ने ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीदी का किया वर्चुअली शुभारंभ

जबलपुर दर्पण संवाददाता। प्रदेश के 25 जिलों में मूंग एवं 12 जिलों में उड़द की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी आज से प्रारंभ हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा यदि किसानों की मांग आती हैं तो हम और भी जिलों में समर्थन मूल्य पर खरीदी करेंगे। प्रदेश के 2 लाख 22 हज़ार किसानों ने मूंग एवं 11 हज़ार से अधिक किसानों ने उड़द की फसल का समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। मूंग एवं उड़द का पंजीयन 16 जून तक किसान भाई करवा सकते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है किसानो की मूंग एवं उड़द की फसल भी समर्थन मूल्य से ऊपर बिकेगी। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार से 15 मार्च से गेहूं, चना और सरसों की खरीदी करने से किसानों को इन फसलों का मूल्य समर्थन मूल्य से ऊपर मिला था जिससे किसानों को फ़सल का उचित मूल्य मिलने से हजारों करोड़ रू का लाभ मिला है मे आशा करता हूँ की मेरे किसान भाईयो को फिर से मूंग एवं उड़द की फसलों पर भी समर्थन मूल्य भी अधिक पर उनकी फसलें बिके।



