अवैध शराब बेचने पर दो युवकों को मझौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मझौली दर्पण ओमप्रकाश साहू। नगर मझौली में बढ़ते अवैध शराब के धंधों में लगाम लगाने के लिए थाना मझौली की पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा जिसमें अवैध शराब की बिक्री पर कठोर कार्रवाई की जा रही जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों के अनुसार नगर एवं ग्रामीण छेत्रों में मझौली पुलिस के द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा।
ऐसा ही मामला आज नगर मझौली में बस स्टैंड चौराहे पर शराब दुकान के सामने दो युवकों को मझौली पुलिस ने 51पाओ देसी शराब के साथ धर दबोचा इस करोना काल में दिन रविवार को लॉकडाउन के दिन भी सभी नगरीय क्षेत्रों की शराब दुकान बंद रहती हैं उसके बावजूद भी सवाल यह उठता है कि आखिर शराब कहां से आई या तो शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं और शराब विक्रेताओं पर जो अवैध रूप से लोकडॉन में भी शराब बेच रहे मझोली पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ,प्रशांत जायसवाल, अमित तिवारी जिसमें धारा 34 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अहम भूमिका
थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला,रामानंद तिवारी,गोविंद तिवारी, मनोज सिंह



