जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
इतवारा बाजार के गांधीशाला वेक्सीनेशन सेंटर का पिपरिया विधायक ने किया निरीक्षण

वेक्सीनेशन महाअभियान के चौथे दिन आज पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं पिपरिया एसडीएम,तहशीलदार एवं नगर पालिका सीएमओ एवं अन्य अधिकारी के साथ इतवारा बाजार के गांधीशाला वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण,विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने किया एवं जनता जनार्दन से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आप वैक्सीन जरूर लगवाएं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें जन जागरूकता के तहत वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के मन में जो भ्रांतियां फैली है उनको दूर किया एवं लोगों को प्रेरित किया वे स्वयं एवं अपने परिवार के लोगो को एवं अपने मित्र और अपने आस-पास के लोगों को करोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें, महाअभियान के चौथे दिन आज विधायक ठाकुरदास नागवंशी की मौजूदगी में पिपरिया मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर के परिवार का वैक्सीनेशन कराया गया
भाजापा नेत्री कौशल्या बलराम ठाकुर ने वैक्सीनेशन को ही कोरोना बीमारी का एकमात्र इलाज बताया तथा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की आप सभी करोना का टीका लगवाये यह पूरी तरह सुरक्षित है। आप किसी के बहकावे में ना आएं अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण जरूर करवाएं.


