पाटन नगर परिषद की अनोखी पहल

जबलपुर दर्पण/पाटन संवाददाता। सीएमओ नीलम चौहान के निर्देश पर पाटन नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा करोना वैक्सीनेशन के लिए नगर में टोली बनाकर भ्रमण किया गया एवं हल्दी चावल देकर लोगों से आह्वान किया कि अपना एवं अपने परिवार का वैक्सीनेशन जरूर कराएं लोगों को जागरूक करने का पाटन नगर परिषद की अनोखी पहल सराहनीय है। और नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में आज पाटन नगर परिषद की टीम भाजपा नेता बलराम यादव के निवास पर सुबह-सुबह हल्दी चावल लेकर पहुची जिन्होंने वैक्सीन के लिए आमंत्रण दिया बलराम यादव के द्वारा नगर परिषद की पूरी टीम को मिठाई खिलाकर करोना वैक्सीनेशन के इस पुनीत कार्य की अनोखी पहल के लिये सभी का स्वागत किया, लोगों के जीवन बचाने के लिए जो जन जागरण आपकी टीम चला रही है उसके लिए बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद दिया।



