मनोकामना पूर्ण करने वाली माता महाकाली की महाआरती

जबलपुर दर्पण। श्री दसमुखी माता महाकाली मंदिर कछियाना में ब्रह्म चेतना के संस्थापक एवं महंत योगी श्री राजेश महाराज के नेतृत्व में पंचमी के अवसर पर माता महाकाली जी की महाआरती की गई । मंहत योगी ने बताया कि माता के दरबार में दूर-दूर से भक्तगण आते है । माता महाकाली सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। महंत जी ने बताया कि माता महाकाली की सप्तमी, अष्टमी को भी महाआरती की जाएगी, साथ ही नवमी के दिन पूर्णाहुति एवं हवन के साथ मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। माता के भक्तजनों से निवेदन है कि माता का प्रसाद पाने के लिए जरूर आए । इस अवसर पर रजनी विश्वकर्मा, ज्योति राठौर, प्रियंका तिवारी, सीमा मिश्रा, नीतू साहू, रीता दुब, माधुरी विश्वकर्मा, नीलू गुप्ता, शशि चौधरी, एकता डोनेकर, रजनी डोनेकर उपस्थित रही ।



