कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

खेत में बने घर की चारपाई से युवक गायब

मामला संदिग्ध, चारपाई के पास मिला खून, सनसनी

 रीठी थाना अंतर्गत खाम्ह मझगवां गांव की घटना

कटनी/रीठी दर्पण। खेत की तकबारी कर रहा एक 36 वर्षीय युवक खेत मे बने मकान की चारपाई से गायब हो गया। बताया गया कि चारपाई के पास बड़ी मात्रा मे खून भी पड़ा है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो खेत में भीड़ एकत्रितहो गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सुबह से लेकर देर शाम समाचार लिखे जाने तक युवक तलाश मे लगी रही लेकिन कुछ भी हाथ नही लगा। घटना के संबंध मे हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम करहैया के मझगवां गांव निवासी 36 वर्षीय रामफल पटेल पिता शिवलाल पटेल रोज की तरह सोमवार की रात को खाना खाकर खेत की तकबारी करने। खेत मे बने घर चला गया। लेकिन जब रामफल मंगलवार सुवह खेत से घर वापिस नही लौटा तो परिजन उसे खोजने खेत गये तो चारपाई पास खून पड़ा देख भौंचक रह गए। रामफल की खोजबीन की गई तो रामफल का कही सुराग नही लगा। घटना की सूचना तत्काल रीठी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने मामले को जांच मे लेकर युवक की तलाश शुरू की। लेकिन दोपहर तक युवक का कही सुराग नही मिला जिसके जिले से पुलिस बल के साथ डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का सुराग नही लग पाया। मामले की क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है। लेकिन कुछ भी कह पाना नामुमकिन है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88