फ़ास्ट टेक होने के बाद भी अतिरिक्त पैसा वूसल टोल प्लाजा

जबलपुर। जबलपुर से रीवा की ओर नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूली के चलते हुए आये दिन वाहन चालकों से वादविवाद कि स्थिति बन रही हैं । जिससे कि टोल प्लाजा एजेंसी के ऑपरेटरों द्वारा वाहन चालकों से अशब्दों सहित मारपीट तक की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं । ऐसा ही एक मामला दिनांक 28/06/2021 का सामने आया है । वाहन चालक मोहम्मद शाह व वाहन मालिक केशव तिवारी ने मीडिया को बताया कि मेरी गाड़ी एम पी – 20 सी ए – 6344 सोमवार को रात्रि 8 बजे के दौरान जबलपुर से सिहोरा गई हुई थी । मेरी गाड़ी में फ़ास्ट टेक लगा हुआ है जैसे ही गाड़ी मोहतरा टोल प्लाजा में पहुँची वैसे ही मेरे एकाउंट से 105 रुपये टैक्स के रूप में काट लिये गये । जिसकी टैक्स आईडी नम्बर – 90162489089801761585 दर्ज किया गया था। लेकिन उसके बाद भी टोल प्लाजा एजेंसी आपरेटर ने 210 रुपये अतिरिक्त लेकर मुझे टैक्स रशीद देने के बाद ही गाड़ी को आगे जाने दिया गया । वहीँ सिहोरा से वापिस लौटने पर उसी फ़ास्ट टेक से दोबारा चार्ज लिया था । इस प्रकार से टोल प्लाजा में लगे हुए ऑपरेटरों की लाप्रवाहित से वाहन चालकों से आये दिन वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रहीं हैं । अगर साफ्टवेयर में फाल्ट हैं तो उसे भी सुधरवाया जा सकता हैं। लेकिन वहीं वाहन चालकों से कहा जाता हैं तुम्हें जो करना हो कर लेना ।इस प्रकार के टैक्स को गुंडा टैक्स वसूली कहा जाता हैं न कि वाहन टोल प्लाजा टैक्स । विगत कुछ समय पहले भी इसी टोल प्लाजा में सिहोरा आबकारी विभाग में कार्यरत एक 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई थी ।जिसकी घटना के बाद मौत हो गई थी ।
नेशनल हाईवे पर बने हुए सभी टोल प्लाजा अधिकारियों व कर्मचारियों से विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कहा जा रहा है कि आपके द्वारा लगाए गए सभी टोल प्लाजा ऑपरेटरों को वाहन चालकों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करें और अगर फ़ास्ट टेक से राशि ली जा चुकी हो तो अतिरिक्त चालक से अनावश्यक रूप से कोई भी चार्ज न लिया जाये जिससे कि इस प्रकार की वादविवाद की स्थिति निर्मित हो पाए ।



