जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गोपाल भार्गव बने जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री

जबलपुर दर्पण संवाददाता। लम्बे इंतज़ार के बाद आखिर जबलपुर जिले को रहली से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव को जबलपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जबकि जिले से ही विधायक अजय विश्नोई कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री की जबाबदारी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ले ऐसी मांग कई बार कर चुके है। विधायक अजय विश्नोई की यह मांग शिवराज सिंह चौहान ने नही मानी एवं जिले के नए प्रभारी मंत्री, गोपाल भार्गव होंगे।



