उड़द मूंग की खरीद पर ₹35 प्रति क्विंटल वसूला जा रहा है कमीशन

जबलपुर। अपनी उड़द की फसल को बेचना किसान के लिए लोहे के चने चबाने जैसा साबित हो रहा है।
प्राप्त खबरों के मुताबिक समिति प्रबंधक किसानों को लूट रहे है। किसानों द्वारा जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल ने सीधी कार्यवाही करने की मांग पर हाथ खड़े कर दिए हैं।
दिनाँक 5 जुलाई 2021, जिले में चल रही मूंग एवं उड़द के उपार्जन में किसानों को आ रही समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए किसान सेवा सेना के सदस्य, “किसान सेवको” व किसान प्रतिनिधियों ने खरीदी केंद्रों का दौरा किया।
पाया गया कि खरीदी की प्रक्रिया बहुत ही धीमी है, किसान मैसेज के लिये भटक रहे है, जैसे तैसे किसी किसान के मैसेज आ गए है , तो उन्हें सर्वेयर के द्वारा चक्कर लगवाए जा रहे है। उनके उत्पाद को रिजेक्ट किया जा रहा है, और वही माल जब व्यापारियों के माध्यम से लाया जाता है तो उसे खरीद लिया जाता हैं।
मौके पर उपस्थित किसानों के द्वारा बताया गया कि पल्लेदारी एवं अन्य खर्चो के नाम पर 35 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन भी लिया जा रहा है। तौल भी ज्यादा की जा रही है। सैंपल टेस्टिंग का कोई पारदर्शी पैमाना नही है,
पैसे से सब पैमाना बेमानी हो जाता है। केंद्रों में भारी भ्रस्टाचार का बोल बाला है।
किसानों की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही न किया जाना, सबकी मिली भगत का द्योतक है।…
इन समस्त समस्याओं के निवारण हेतु मौके पर ही जिला खरीदी प्रभारी- जिला विपणन अधिकारी (DMO) रोहित बघेल से फोन पर बात की गई और सभी समस्याओं से अवगत कराया गया, पर उन्होंने किसानों की किसी भी प्रकार से सीधा सहयोग करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बताया गया कि हम सिर्फ खरीदी के लिए प्रभार पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सम्बंधित अधिकारियों तक किसानों की समस्याओं को पहुंचाकर यथा संभव समाधान का प्रयास करेंगे।
अधिकारी, कर्मचारियों के रवैये को देखते हुए प्रतीत होता है कि व्यापारियों के लिए रेड कार्पेट बिछाने की पूरी तैयारी कर ली गई है…किसानों के हिस्से में परेशानियों का जाल बिछा दिया गया है…
जबकि शासन प्रशासन द्वारा … सर्वेयर, ऑपरेटर, और खरीदी केंद्र प्रभारी को सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को खरीद केन्द्र स्तर से कोई समस्याओ का सामना न करना पड़े, उनके बैठने, पानी पीने, छाया आदि की समुचित व्यवस्था की जाए.. परंतु केंद्रों में इसका अभाव है।
कलेक्टर महोदय से किसानों की इन समस्यायों के संज्ञान में लिए जाकर शीघ्र ही कार्यवाही की मांग की गई है।…
इस मौके पर सी एल शर्मा, कृपाल सिंह, रामकुमार पटेल, डॉ आर एम पटेल, जितेन्द्र कुमार देसी, देवेन्द्र पटेल, जुगल पटेलपर, शिवम पटेल, उमेश नवेरिया, सुजीत पटेल एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।



