राजनीतिक रसूखदार संरक्षण में करवाते हैं,अवैध रेत का काला कारोबार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में अवैध रेत का काला कारोबार करने का सिलसिला लंबे समय से जारी है,यही कारण है कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा डिंडोरी जिले में रेत के भाव आसमान छू रहे हैं, रेत के भाव आम लोगों की पहुंच से अब धीरे-धीरे बाहर होती जा रही है। आरोप है कि अवैध रेत उत्खनन करने का सिलसिला जिले भर के चिन्हित खदानों में लंबे समय से जारी है, बताया गया कि रेत खदानों का संरक्षण जिले के कुछ राजनीतिक दल के छूट भैया नेता कर रहे हैं, राजनीतिक दल के कथित नेताओं के संरक्षण में बिना रॉयल्टी के गांव गांव में धड़ल्ले से बेचा भी जा रहा है जो अनैतिक कार्यों में लिप्त होना नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो कथित तौर पर रेत बेचने वाले लोग रेत की कीमतों का निर्धारण भी स्वयं ही करते हैं, जिसे मनमानी कीमत पर बिना शासन प्रशासन को रॉयल्टी चुकाए धड़ल्ले से बेखौफ होकर गांव-गांव में रेत बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से गांव गांव में पीएम आवास, शौचालय, गांव में निजी भवनों के निर्माण, शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए रेत की अति आवश्यकता ग्रामीणों को पड़ रही है, जहां मजबूरन कथित रेत ठेकेदारों द्वारा मनमानी की जा रही है,जिससे शासन के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।



