डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
युवक ने बजरंग मंदिर समिति बुड़रूखी को दान किए दस हजार की धन राशि

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव में सर्वजनिक बजरंग मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां मंदिर की भव्यता व खूबसूरत बनाने के लिए मंदिर समिति द्वारा गांव के लोगों से सहयोग में धनराशि जुटाई जा रही है, जहां गांव के जागरूक सामाजिक युवक रामस्वरूप धुर्वे ने बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों को नगद दस की सहयोग राशि दी गई है, जिससे की मंदिर निर्माण कार्य के दौरान हनुमान मंदिर की भव्यता व सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ाई जा सके। युवक की इस अभिनव पहल की लोगों ने सराहना की है और समिति के सदस्यों द्वारा युवक को धन्यवाद प्रेषित किया जा रहा है।



