डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

मुख्यालय में गंदगी से भरी पड़ी है नालीयां, निरीक्षण के बाद साफ-सफाई की दरकार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष कोरी अवकाश दिवस पर भी पूरी सक्रियता के साथ मैदान में नजर आए। प्रभारी सीएमओ श्री कोरी ने दोपहर 12 बजे तक नगर के विभिन्न वार्डों, जलभराव संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख नालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कई स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहकर समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया। निरीक्षण के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दिनभर किए गए कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट शाम तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रत्येक विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके और कार्यों की सतत निगरानी बनी रहे। प्रभारी सीएमओ आशीष कोरी ने नालों की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था, जलभराव संभावित स्थलों, सड़कों की स्थिति एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नागरिकों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही नागरिकों से भी नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। श्री कोरी ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद द्वारा लगातार जागरूकता एवं समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यदि किसी स्थान पर बार-बार कचरा फेंकने अथवा गंदगी फैलाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर का निर्माण केवल प्रशासन नहीं, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिसमें समस्याएं उत्पन्न ही न हों। इसी उद्देश्य से मानसून पूर्व तैयारियों, स्वच्छता अभियान एवं जल निकासी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जल प्रदाय प्रभारी श्री निखिल, उपयंत्री यशवंत मेसराम, राजस्व प्रभारी सुरेंद्र शुक्ला, सफाई दरोगा विजय रजक सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88