खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशसाहित्य दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

समर कैंप 2026 का समापन, खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर समारोह समर कैंप 2026 सफलतापूर्वक समापन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट खेल मैदान में किया गया। यह शिविर 5 मई से 5 जून 2026 तक जिले के विकासखंड, तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर पर संचालित किया गया। समापन समारोह में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा तथा एसडीएम सुश्री भारती मेरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ रिक्रिएशनल गेम्स में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, सद्भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है, जो जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की मांग पर कलेक्टर ने वासकेटबाल कोट एवं मैदान में लाईट लगाने को कहा। कार्यक्रम में हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुदील बरमैया, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान, चेतराम अहिरवार, सुश्री आरती सोधिया, वनाबल, सुनीता धुर्वे, नारायण सिंह मरावी, अनीता, रोशन बाबू, राजकुमार, अजीत धुर्वे, सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88