जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डॉ श्रद्धा तिवारी द्वारा गरीब परिवारों को खद्यान्न वितरित

जबलपुर । कोरोना महामारी के दौरान विगत डेढ़ वर्ष से ब्रह्म सत्ता की संपादक डॉ श्रद्धा तिवारी द्वारा अपने सीमित निजी संसाधनों से ऐसे गरीब परिवारों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है जो राशन कार्ड न होने की वजह से सरकारी राशन से वंचित हैं और कोई काम न मिलने के कारण भोजन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
इसी कड़ी में डॉक्टर तिवारी द्वारा आज भूकंप कॉलोनी, पुरवा, गढ़ा में पीड़ित परिवारों को एक एक माह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिक व समाजसेवी श्रीमती निशा तिवारी उपस्थित थीं।



