कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

आई 150 डोज, लगवाने पहुंच गये 600 से भी अधिक लोग

किसी ने सच ही कहा है कि जब तक चोट नहीं लगती दर्द का अहसास नहीं होता और दर्द भी उसी को बर्दाश्त करना पड़ता है जिसे चोट लगती है। कोरोना की खतरनाक चोट ने लोंगो को सतर्कता बरतने जागरूक किया है। परिणाम स्वरूप वैक्सीनेशन सेंटरों में भीड़ उमड़ रही है। कोरोना का विहंगम नजारा देखने के बाद अब लोगों की आंखो के पट खुले हैं। बुधवार को रीठी के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण कराने के लिए लोगों का भारी-भरकम जनसैलाब उमड़ पड़ा। नतीजन भीड़ को खत्म करने के लिए खाकी सहारा लेना पड़ा। बताया गया कि बुधवार को रीठी मुख्यालय के लिए 150 वैक्सीन का डोज आया था, और वैक्सीनेशन कराने 600 से भी अधिक लोग पहुंच गए। जिसके चलते सैकड़ो लोगो को बिना वैक्सीनेशन कराये निराश होकर लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची खाकी ने लोंगो को समझाइश देकर वापिस भेजा। जानकारी देते हुए प्रभारी बीएमओ डाक्टर बबीता सिंह ने बताया कि लोगों में जागरूकता के कारण रीठी ब्लॉक के प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भारी भीड़ लग रही है, सभी के सहयोग से व्यवस्था बनाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ती लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि जीवन महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88