छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
8 वर्षीय बच्ची के गले मे फसे 5 रुपए के सिक्के को बिना सर्जरी के निकाला,

लगातार छतरपुर में मासूम बच्चे खा रहे सिक्के,डॉक्टर ने की अपील छोटे बच्चों से दूर रखें सिक्के,फिर एक बार डॉक्टर मनोज चौधरी की सूझबूझ से बची 8 वर्षीय बच्ची की जान, बच्ची के गले में फसा था सिक्का,ग्राम आलमपुरा टीकमगढ़ निवासी दीपा कुशवाहा ने खेल-खेल में खा लिया था सिक्का,तकलीफ होने पर बच्ची ने परिजनों को दी जानकारी,डॉ मनोज चौधरी ने एक्स-रे के बाद ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर निकाला सिक्का,जिला अस्पताल का यह सातवां मामला बिना सर्जरी के डॉक्टर ने भोजन की नली में अटके सिक्के को निकाला।



