बारिश के चलते कई कच्चे मकान हुये धरासाई,बाल बाल बचे लोग

जबलपुर सिहोरा। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रहीं लगातार बारिश के चलते जहाँ किसानों के चेहरे पर लालिमा देखने को मिली है । वहीँ इस लगातार बारिश के कारण तहसील कार्यालय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कच्ची मिट्टी के बने मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं । देखा जाये तो सिहोरा नगर पालिका परिषद के अंर्तगत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 शिवजी वार्ड में दो दिन पहले चौधरी मोहल्ला निवासी लक्ष्मी बाई चौधरी और पुत्र रविशंकर पत्नि अर्चना व दो छोटे छोटे बच्चों के साथ घर में दोपहर 2 बजे के लगभग बैठें हुये थे कि अचानक से घर की दीवार भरभराकर गिर गई । ये तो गरिमत रहीं कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया । इसी प्रकार दूसरी घटना खितौला वार्ड क्रमांक 17 बल्लभ वार्ड अलीनगर निवासी मोहम्मद आजिम पिता मोहम्मद सुल्तान कच्चे खपरैल वाले मकान की दीवार रात्रि 7:30 के दौरान भरभराकर गिर गई । ये तो ठीक रहा कि घर के सदस्य दीवार के कुछ दूरी पर खाना बना रहे थे । नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी । इस तरह ग्रामीण क्षेत्र के महगवां डूडी में रात्रि के 11 बजे लगभग बेनी प्रसाद पिता दादूराम यादव व छोटे भाई इंद्र पाल पिता दादूराम के मकान की दीवार फूल कर मलगा बल्ली समेत भरभराकर गिर पड़ा जिससे कि छप्पर के नीचे सो रहे इंद्र पाल यादव बाल बाल बच गए नहीं बड़ी दुर्घटना घटी हो सकती थीं । दीवार गिरने से घर में रखा हुआ अनाज व गल्ला सहित घरेलू साम्रगी का नुकसान होने की बात बताई गई है । कोटवार ने पीड़ित परिवार का पंचनामा भरकर जानकारी पटवारी को उपलब्ध करा दी गई हैं । बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने व साम्रगी नुकसान होने पर गरीब वर्ग पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिलाधिकारी से सर्वेकरार उचित मुआवजा देने की बात कहीं हैं ।



