महाकाली की आरती महंत योगी राजेश महाराज ने की

जबलपुर दर्पण। शारदे नवरात्र पंचमी तिथि पर श्री दस मुखी माता महाकाली दरबार लाडगंज, कछियाना, मे महाआरती महंत श्री योगी राजेश महाराज जी के सानिध्य में आरती की गई, माता बहनों ने आरती करके आशीर्वाद ग्रहण किया, इसके पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया, इन्हीं नवरात्रि के शुभ दिन में प्रतिदिन माता जी की पूजन आरती 7:30 बजे की जाती है नवरात्र प्रतिपदा से निरंतर आरती पूजन चल रहा है क्षेत्रीय माता बहने माता काली मैया की महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे, जिसमें एडवोकेट यज्ञ दत्त तिवारी, प्रमोद पटेल, श्री रामेश्वर साहू, गंगाराम रैकवार, राजू महाराज, ममता जैन, माही जैन, नम्रता अग्रवाल, रेखा सेन, आदि भक्त मौजूद रहे, वही महंत योगी राजेश महाराज जी ने बताया की अष्टमी तिथि पर 8:00 बजे माता जी का हवन पूर्ण होती की जाएगी, इसके पक्ष नवमी तिथि पर 10:00 बजे से माता के दरबार में विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा ।



