तहसील न्यायालय कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर्स चार माह से वेतनमान के अभाव में , प्रभारी मंत्री के कानों तक गई बात

जबलपुर सिहोरा न्यूज़ – 30/07/2021 जबलपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय एवं तहसील राजस्व न्यायालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नहीँ मिला चार माह का वेतनमान । प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय ई – गवर्नर्स जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में तहसील कार्यालय में पदस्थ 44 लोगों में आउटसोर्स से अधिकृत समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों को अप्रैल ,मई, जून, जुलाई माह तक का वेतनमान नहीं दिया गया है । जिससे सभी आपरेटर्स ने अपनी परेशानी को बताते हुए जिला कलेक्टर के नाम 07/06/2021 को लिखित रूप से आवेदन पत्र दिया गया था ।फिर भी एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन ऑपरेटरों को भुक्तान के लिए परेशान होना पड़ रहा है । जबकि देखा जाये तो विगत 5 से 9 वर्षो से लगातार अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करते आ रहे हैं । उसके बाद भी आज दिनांक तक शासन द्वारा निदान हो पाया है । जबकि जिला मुख्यालय के ई- गवर्नेंस शाखा से मौखिक रूप द्वारा कहा गया था कि अप्रैल माह से समस्त तहसील कार्यालय द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर्स का वेतन किया जायेगा । और जिला मुख्यालय से कोई भी लिखित आदेश तहसील कार्यालय में न भेजे जाने के कारण चार माह का वेतन प्रदाय नहीं किया गया ।
जिले की इन तहसीलों में पदस्थ हैं कम्प्यूटर आपरेटर्स – जिला जबलपुर व ग्रामीण क्षेत्र पाटन, कुंडम, पनागर ,शहपुरा, मझौली ,सिहोरा के अन्तर्गत आती हैं ।
प्रभारी मंत्री ने कानों तक पहुँची थी बात – जिला कलेक्टर सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रभारी मंत्री से तहसील कार्यालय में पदस्थ सभी कम्प्यूटर आपरेटर्स की चार माह से वेतन न मिलने की बात कही थी ।
प्रभारी मंत्री का कहना – अभी मेरे पास आपके माध्यम से बात पहुँची हैं मै इस बात को दिखवाता हूँ ।
इसी प्रकार हमारे संवाददाता – पाटन से राजेश सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी शाहिद खान से चर्चा की तो बताया कि अभी इनका वेतन नहीँ हुआ है ।
मझौली संवाददाता – ओम प्रकाश साहू ने तहसीलदार प्रदीप मिश्रा से चर्चा की तो उनका भी कहना था कि अभी वेतन नहीं किया गया ।
सिहोरा संवाददाता – मनीष श्रीवास ने अनुविभागीय अधिकारी आशीष पांडे से बात की तो उन्होंने भी बताया कि अभी किसी का वेतन नहीँ किया गया ।
कुंडम संवाददाता – हुब्बी लाल चक्रवर्ती ने तहसीलदार प्रदीप कौरव से बात की तो उनका भी कहना है कि अभी वेतन नहीं किया गया है ।
जिले की तहसील कार्यालय में पदस्थ सभी 44 कम्प्यूटर आपरेटर्स ये सभी राजस्व विभाग के डाटा एंट्री एवं आवेदनों का कार्य लगातार करते आ रहे हैं ।फिर भी जिला प्रशासन का रवैया समझ से परे हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश


