पोस्टर प्रतियोगिता में पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे

जबलपुर दर्पण। स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वाधान में इंटर स्कूल पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के 19 सी बी एस ई विद्यालयों के विद्यार्थियो ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता की थीम ट्रायबल आर्ट्स ऑफ मध्य प्रदेश और बिहार रखी गई, कला मानवीय खुशी के सबसे उच्चतम तत्वों में से एक है, यह आंख के माध्यम से मन को प्रसन्न करती है, जैसे सूरज फूलों को रंगता है वैसे ही कला जीवन को रंगती है और इसलिए ही बच्चो की प्रतिभा को निखारने के लिए और भारत के विभिन्न ट्रायबल आर्ट्स के बारे में जानने हेतु शाला में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, निर्णायक गणों की भूमिका डॉक्टर अरुणा (एसोसिएट प्रोफेसर मान कुंवर बाई कॉलेज) श्री नरेश कुशवाहा (गोल्ड मेडलिस्ट मास्टर्स इन फाइन आर्ट्स कला नीकेतन), डॉक्टर शैलजा सुलैरे (प्रोफेसर शासकीय महिला कला महाविद्यालय) जी ने निभाई,
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, और स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल, और अशोका हॉल स्कूल, तृतीय पुरस्कार सेंट अलॉयसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट और लिटिल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियो ने प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही आकर्षक पोस्टर बनाए सभी निर्णायकों ने उन्हें सराहा, शाला की डायरेक्टर श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती संगीता ग्रोवर और निर्णायक गणों द्वारा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, और स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभागियों को सांझा तौर पर ओवर ऑल ट्रॉफी दी गई, निर्णायक गणों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि उन्होंने बहुत ही कलात्मक चित्र बनाए हैं और सभी बच्चे उच्च कोटी के कलाकार हैं वे ऐसे ही अपनी प्रतिभा को निखारते रहें।



