जबलपुर चेम्बर एव रियूनियन फ्रांस के बीच MOU हुआ

जबलपुर दर्पण। रियूनियन फ्रांस के अध्यक्ष जेन पीरिक रोबट और जबलपुर चेम्बर के अध्यक्ष के मध्य M.O.U साइन हुआ है जिसमे दोनो संगठनो ने मिलकर इम्पोर्ट एक्सपोर्ट करने का निर्णय लिया है। दोनो चेम्बर मिलकर व्यापार उद्योग को प्रोत्साहित करेगे।दोनो चेम्बर मिलकर अपने अपने प्रतिनिधियो को अपने देश मे आमंत्रित करेगे। जबलपुर चेम्बर के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने कहा कि इस M.O.U से जबलपुर के कपड़ा, मार्बल, मटर,चावल, दाल आदि उद्योग मे एक्सपोर्ट की संभावनाए बढ़ जाएगी ।शीघ्र ही रियूनियन चेम्बर का डेलिगेशन भारत आएगा और विभिन्न उद्योग संगठनो से मिलेगा । आने वाले समय मे जबलपुर चेम्बर विभिन्न देशो से इसी तरह M.O.U करेगा ताकि जबलपुर के उद्योग-व्यापार और स्टार्ट-अप को अंतर्राष्ट्रीय मंच और पहचान मिल सके।



