संविदा लैब तकनीशियनों को करें नियमित

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लैब तकनीशियनों का कहना है, कि उन्हें मेडिकल लैब तकनीशियन ऑफिसर का पद प्रदान किया जावे। उनका पदनाम बदला जाना चाहिए। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के लैब तकनीशियनों के वेतनमान का पुनरनिर्धारण हो। नियत समय पर पदोन्नति दी जावे। संविदा लैब तकनीशियनों का नियमितीकरण किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के तकनीशियन असिस्टेंट का पदनाम पूर्व की तरह लैब असिस्टेंट किया जाये। नियमित पदों की संख्या बढ़ाई जाये। लैब तकनीशियनों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाये। संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,चंदा सोनी, आशा सिसोदिया, पुष्पा रघुवंशी, भास्कर गुप्ता,बैजनाथ यादव,अफ़रोज़ खान,ने मांग की है।



