Uncategorised

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर साकेत नगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मां नर्मदा वृद्धा आश्रम नर्मदा पुल पर साकेत नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल राठौड़ प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जिला कुटुम्ब न्यायालय डिंडोरी एवं डॉक्टर मनोज पांडे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी एवं सतीश द्विवेदी एसडीओपी डिंडोरी, डॉक्टर ममता दीवान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी डॉक्टर जय श्री मरावी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज उरेती जिला छह अधिकारी, दिलीप कछवाहा डीपीएम स्वास्थ्य विभाग डिंडोरी योगेंद्र उइके हॉस्पिटल मैनेजर अभिलाष फार्मेसी स्टेट जिला चिकित्सालय डिंडोरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सतीश द्विवेदी एस डी ओ पी डिंडोरी के द्वारा सभी वृद्ध जनों का माल्यार्पण एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि वृद्ध माता पिता हमारी ऊर्जा और प्रेरणा स्रोत हैं, हमें उनका आशीर्वाद लेकर आगे का कार्य करना चाहिए। सतीश द्विवेदी ने कहा कि अगर कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप लोग बेहिचक पुलिस में आकर उनकी शिकायत कर सकते हैं। वृद्ध जनों का सहयोग हमेशा हम सब के द्वारा किया जाएगा की साधन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन को किसी भी प्रकार की अगर समस्या है चाहे वह ब्लड प्रेशर हो शुगर हो आपकी समस्या हो वह भी हमें बता सकते हैं‌, उनका भरपूर सहयोग करेंगे। जिला चिकित्सालय के द्वारा समस्त स्टाफ आकर वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सबकी होगी ऐसी बात मुकेश चिकित्सा अधिकारी द्वारा कही गई। आभार प्रदर्शन मां नर्मदा वृद्ध आश्रम के सामान्य नोखे लाल यादव, आर पी कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र, देवेंद्र बुरमैन नेहरू युवा केंद्र मैं नर्मदा वृद्धा आश्रम में लगभग 20 लोग वृद्ध जन मौजूद रहे। कार्यक्रम एमवाई भारत पूर्व नाम नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग जिला चिकित्सालय डिंडोरी का रहा, जिसमें वृद्ध जन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88