जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नशा छोड़ देशहित में आगे आए युवा – डॉ राजेश शर्मा

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा जी का शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति,मनोआरोग्य,दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोहलपुर में आगमन हुआ। आज 8 अगस्त को डॉ राजेश शर्मा जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आश्रम में भर्ती मरीजों को बताया कि आज हमें जो आजादी मिली है वो हमारे पूर्वजों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान के कारण मिली है।इस तरह नशे में फंसकर युवा अपने राष्ट्र और समाज को पुनः एक नशे की गुलामी की तरफ ले जा रहें है ,श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि किसी भी राष्ट्र की तरक्की तभी संभव है जब उस राष्ट्र का युवा स्वस्थ और शक्तिशाली हो।
आज युवा को नशा छोड़कर स्वयं के साथ साथ अपने परिवार ,समाज तथा राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहिए क्योंकि किसी भी राष्ट्र का अस्तित्व उस राष्ट्र की युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है।
डॉ शर्मा ने जापान में हो रहे ओलंपिक की चर्चा करते हुए भी युवाओं को प्रेरित किया कि आज भारत का युवा नशा जैसी बुराइयों से घिरता जा रहा है इसलिए आज पदकों की सूची में भारत पीछे है।
भारतीय युवा पीढ़ी भी अन्य राष्ट्रों की तरह मेहनती है तथा वो भी आगे बढ़ना चाहती है लेकिन अवसरों की कमी के कारण युवा भटककर नशे की तरफ अग्रसर हो रहे है।
आज समाज में शांतम प्रज्ञा आश्रम जैसी संस्थाओं की अत्यधिक आवश्यकता है जो नशे में फंसे युवाओं को मनोचिकित्सीय उपचार के साथ साथ धार्मिक आध्यात्मिक परिवेश के माध्यम से स्वस्थ करने का प्रयास कर रही है।
अंत में डॉ राजेश शर्मा ने नशे से स्वस्थ हो चुके युवाओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शांतम प्रज्ञा आश्रम द्वारा डॉ राजेश शर्मा जी को श्री राम नाम जाप लेखन पुस्तिका भेंट कर आभार प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
,महेश पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन,नरेश विश्वकर्मा,मुकेश कुमार सेन,संतोष अहिरवार, अजय सराफ आदि उपस्थित रहे।



