पत्रकार परिषद संगठन नही एक परिवार है जो दुख:सुख का साथी हैः राष्ट्रीय संयोजक

मण्डला। रविवार को श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला का सम्मलेन बैठक व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कटरा मार्ग स्थित उत्सव रेस्टोरेन्ट में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शिव तिवारी, संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शुभम शुक्ला, जिला अध्यक्ष जबलपुर युवा प्रकोष्ठ विवेक यादव, अनुशासन समिति अध्यक्ष मयंंक तिवारी, एसपी गोस्वामी प्रदेश पदाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम में विशेष तौर से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान किया गया। मुख्य अतिथियों का जिलापदाधिकारियो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन किसी व्यक्ति विशेष की जगीर नही होती है संगठन एक समूह है जिसमें सभी पत्रकारों का अपना-अपना स्थान है जो एक-दूसरे के दुख:सुख में साथ हो वहीं जिला ईकाई द्वारा किये जा रहे कार्यो की उन्होंने जानकारी दी। राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी ने कहा कि परिषद मैं न कोई छोटा है और न कोई बड़ा यहॉ सब कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं परिषद एक परिवार है जो एक-दूसरे के दुख:सुख का साथी है उन्होंने परिषद की राष्ट्रीय स्तर के गठन की जानकारी देते हुये पत्रकारों से एकजुट रहने का आव्हान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने पत्रकारो से कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश के पत्रकार एकजुट हो और पत्रकार विरोधी किसी भी नियम कानून का खुल कर विरोध करें। बैठक से परिचय और संवाद होता है जो आने वाले समय में अनेक संभावनाओं को जन्म देता है। इस दौरान राजेश दुबे ने कहा कि मण्डला ईकाई का कार्य काफी सराहनीय है उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि मण्डला ईकाई पत्रकारो के हित में काम कर रही है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव तिवारी ने कहा कि मण्डला में भी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ में सामाजिक धार्मिक और जनहित में कार्य करने वाले समाज सेवियों को जोड़ा जाए। उन्होंन सांस्कृति प्रकोष्ठ की विचारधारा से उपस्थित पत्रकारों को अवगत कराया। वहीं पत्रकारों के हित सुरक्षा और संगठित रहने की बात कहीं है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी श्रीमति उमा यादव, श्रीमति दीपा श्रीवास, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार यादव, श्रीमति गीता साहू, युवा पत्रकार आकाश रघुवंशी सहित अन्य पत्रकारों को परिचय पत्र देते हुये पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया गया। इसी के साथ मण्डला जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश झा को परिषद में संरक्षक पद में नियुक्त किया गया। वहीं युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के पद में दीपक कछवाहा, फोटोग्राफर अध्यक्ष संघ के पद में नीतेश पटैल की नियुक्ति की गई है वहीं युवा प्रकोष्ठ के संभागीय उपाध्यक्ष के पद में अनुराग बिट्टू चौरसिया एवं युवा प्रकोष्ठ के संभागीय सचिव के पद में हरवंश सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई। वहीं बीजादांडी ब्लाक अध्यक्ष के पद में फिरोज खान को नियुक्त किया गया है इस दौरान युवा पत्रकार परिचय प्रजापति को पिडरई मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्रकार अनिल गुप्ता, पूजा ज्योतिषी, दीपक शर्मा ने संगठन की सदस्यता ली है। कार्यक्रम समापन पूर्व मण्डला जिले के पत्रकार साथी स्वर्गीय संतोष तिवारी, सलिल राय, मदन पराते, संजीव पन्द्राम को दो मिनट का मौनधारण कर श्रृद्धांजलि दी गई है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सावन सिंह ठाकुर जिला महासचिव ने किया। मंच का संचालन आशीष ज्योतिषी ने किया। इस दौरान संभागीय उपाध्यक्ष धमेन्द्र पाण्डे, संभागीय सचिव रत्नेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे अन्ना महाराज, हनुमान तिवारी, इस्माइल खान, कपिल वर्मा, मनोज कुशवाहा, राजेन्द्र बंजारा, शम्भु शुक्ला, विवेक अग्निहोत्री, अनमोल अग्रवाल, विनय कुमार शांडिलकर, यतेन्द्र झारिया, राजेन्द्र ठाकुर, दुर्गेश सिंह ठाकुर, धन्नी लाल परस्ते, प्रशांत पटैल, आर.के. बघेल, ओम बरमैया, विजय अग्रवाल, साकिर खान, विजय साहू, सुरेन्द्र श्रीवास, दीप्ती कौर, अवधेश दुबे, अशोक दुबे, शबुद्दीन खान, हीरा सिंह, गया चक्रवर्ती, काशीराम वरकड़े, बैनीलाल सिंगरौरे, अजगर जेदी, दीपक बैरागी, जिनेन्द्र जैन, सीताराम यादव, राजेन्द्र ठाकुर, राजेश यादव, राहुल सिंधिया, अशोक अग्रवाल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।



