मेजर जनरल एसपीएस सिद्धू को मप्र के बनाए गए इंटक स्टेट कन्वेनर

जबलपुर दर्पण। मध्यभारत के आर्मी चीफ कमांडर मेजर जनरल एसपीएस सिद्धू विशिष्ठ सेवा पदक से अंलकृत इंटर मप्र के स्टेट कन्वेनर बनाए गए। जनरल सिद्धू जबलपुर में ही पदस्थ है और संस्कारधानी में अभिभूत होकर संस्कारधानी में ही बसने का निर्णय लिया है। जनरल सिद्धू के अनुभवों इंटक मप्र को एक नई दिशा मिलेगी। इंटक लाभान्वित होगी। जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, धार, चंदेरी, कटनी, मैहर, मंडला, खजुराहो, मुरैना, सागर, दतिया, बुरहानपुर, दमोह सहित पूरे मप्र में संस्कृति व धरोहर के संरक्षण व संधारण हेतु महत्वपूर्ण कदम राज्य शासन व जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सक्रिय कार्य किए जाएंगे। मेजर जनरल सिद्धू को इंटक की ओर हार्दिक शुभकामनाएं।



