जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जबलपुर दर्पण। भारत को वर्ष 2023 तक खसरा-रुबेला मुक्त बनाने का संकल्प लेकर मध्यप्रदेश में भी एमआर टीकाकरण को लेकर विगत चार – पांच माह से विशेष गतिविधियां चलायी जा रहीं हैँ इनमे कम एमआर टीकाकरण कवरेज वाले क्षेत्रों में नारे लेखन, ड्राप आउट बच्चों का सर्वेक्षण कर लाइन लिस्टिंग बनाकर विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया । अब इसी उद्देश्य की पूर्ण प्राप्ति के लिए ऐसे क्षेत्रों में जँहा अभी भी लोग अपने बच्चों को समय पर एमआर का टीका नहीं लगवा रहे हैँ और जँहा अभी भी मीजल्स के केस आये हैँ उन संवेदनशील क्षेत्रों को टारगेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ़ ने मिलकर रणनीति बनाई है जिससे ऐसे क्षेत्रों में एमआर टीकाकरण कवरेज शतप्रतिशत किया जा सके, इसी उद्देश्य कि प्राप्ति तथा जनजागरूकता गतिविधियों के लिए आज राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने शासकीय मोतीनाला अस्पताल में दो प्रचार प्रसार सायकिल रिक्शा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । क्षेत्रीय संचालक एवं सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवं यूनिसेफ़ के सहयोग से तैयार इन दो सायकिल रिक्शा रथ पर खसरा रुबेला से बचाव संबंधित जानकारी के साथ खसरा रुबेला मुक्त भारत 2023 हेतु संकल्प के लिए ऑडिओ सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर प्रेरित किया जायेगा। इस मौके पर राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए नया नारा दिया एक ऐसी बीमारी जो लाइलाज है, किंतु इसका टीका लाजवाब है जो दर्द रहित और पूर्णतः सुरक्षित है जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया ने बताया कि खसरा और रुबेला एक टीके एमआर से रोकी जाने वाली बीमारियां हैँ जिसकी दो ख़ुराक लगाई जाती हैँ पहली ख़ुराक बच्चे को 09 माह से 12 माह के बीच और दूसरी ख़ुराक 16 से 24 माह में लगायी जाती है। जैसा की ज्ञात हो की अभी देश के कई शहरों में तथा मध्यप्रदेश के जबलपुर सहित कई शहरों में खसरा रुबेला का आउट ब्रेक हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है ।आज इस मौके पर संभागीय समन्वयक आरएमएनसीएचए डॉ एस के उपाध्याय,डीआईओ डॉ एस एस दाहिया, डॉ संगीता सिंह, डॉ शुभि दुबे, डॉ बघेल,यूनिसेफ़ भोपाल से आये डॉ राम कुमार राय, यूएनडीपी के अतुल करकरे, यूनिसेफ़ जबलपुर से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,रवि कोष्टा, विकास श्रीवास्तव, रवि बोहद, अनवर महमूद, शाकिर मंसूरी सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88