कलेक्ट्रेट में सांसद ने की समीक्षा बैठक

साफ सफाई सभी नागरिक रखें ध्यानः राकेश सिंह

जबलपुर। सांसद राकेश सिंह ने आज के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम तथा कर्फ्यू एवं लॉकडाउन के तहत लगाये गये प्रतिबन्धों का पालन कराने किये जा रहे उपायों की समीक्षा की । श्री सिंह ने जबलपुर में पॉजिटिव केस में उपचार की उपलब्ध सुविधाओं , आइसोलेशन वार्ड की संख्या, वेन्टीलेटर्स की उपलब्धता, डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के लिये पीपीई किट, मास्क एवं सेनिटाइजर की उपलब्धता की जानकारी ली ।
बैठक में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी , सुशील तिवारी इंदू , पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं शरद जैन , जीएस ठाकुर , सम्भगायुक्त रविन्द्र कुमार मिश्रा, आईजी पुलिस भागवत सिंह चौहान, डीआईजी पुलिस मनोहर वर्मा, कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार , मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कसार, सीएमएचओ डॉ मनीष मिश्रा भी मौजूद थे।



