खास खबरमध्य प्रदेशसतना दर्पण

सरपंच व पंच 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सतना। रीवा लोकायुक्त नें सतना जिले के अमरपाटन स्थित ग्राम पंचायत चोरहटा के सरपंच संजीव सिंह और पंच सुरेश कुमार साकेत को 50 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही बस कुछ ही देर पहले अमरपाटन के ही चोरहटा ग्राम पंचायत में की गई है। मामले में पंच के माध्यम से सरपंच नें गांव के ही भू स्वामी सें भूमि में निर्माण कराने के एवज में 4 लाख रूपयों की रिश्वत की मांग की थी। फरियादी की उक्त शिकायत पर रीवा लोकायुक्त की टीम नें ग्राम पंचायत भवन में ही रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रूपए लेते सरपंच सहित पंच को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


कार्यवाही के संबंध में इस वक्त जो जानकारी सामने आ रही है कि उसके मुताबिक फरियादी सतना निवासी राजीव तिवारी की जमीन अमरपाटन के चोरहटा ग्राम पंचायत में स्थित है।फरियादी के मुताबिक बीते दिवस वह अपनी जमीन में मिटटी डलाकर उसे बराकर कराने का काम करा रहे थे।तभी ग्राम पंचायत के पंच सुरेश साकेत नें बिना सरपंच के अुनमति जमीन में किसी भी प्रकार कराने पर रोक लगा दी थी।पीडित फरियादी ने जब सरपंच से मुलाकात की तो जमीन में निर्माण कार्य की अनुमति देने के लिये 4 लाख की रिश्वत मांगी गई।
मामले में फरियादी राजीव तिवारी द्वारा सरपंच और पंच के खिलाफ रिश्वत मांग जाने की शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई गई।जिसके बाद रिश्वत का सौदा ढाई लाख में तय हुआ और आज जब फरियादी ग्राम पंचायत भवन में 50 हजार की पहली किष्त देने पहुंचा तभी लोकायुक्त नें सरपंच व पंच दोनों को रंगे हाथ गिरफतार कर लिया।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में हुई कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त की टीम को ग्रामीणों के आक्रोष का भी सामना करना पडा। बताया गया कि गांव के पंचायत भवन में जब यह कार्यवाही हुई तो आरोपियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकऋित कर लिया और ग्रामीण लोकायुक्त के टैप दल को घेर लिया। लेकिन लोकायुक्त की टीम नें सूझबूझ दिखाते हुये वहां आरोपियों को लेकर रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंची है ।जहां अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही फिलहाल अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88