यह दोस्ती नहीं छोड़ेंगे , जान निछावर कर दोस्ती निभाएंगे

सिहोरा के मझगवाॅ थाना के अंतर्गत दो नवयुवक काशीराम चौधरी और विनोद नायक ग्राम सैलवारा से नहर करीब 1 किलोमीटर दूर दाय तट बड़ी नहर में नर्मदा के बहते पानी में नहाने पहुंचे थे । नहर में तैरते समय नवयुवक विनोद नायक अचानक डूबने लगा । दूसरा मित्र काशीराम अपने साथी को डूबते देख, तुरंत पुलिस को डूबने की जानकारी दिया ।और अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अपने साथी को बचाने के लिए 10 फुट पानी की गहराई वाली नहर में कूद पड़ा । काफी मेहनत के बाद अपने साथी को बेहोशी हालत पर पानी से बाहर निकाल कर ले आया । तुरंत घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर लेजाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में इलाज के लिए भर्ती किया गया । मौके वारदात पर थाना मझगवां टीआई एएल सरयाम , देवराज पटेल , कौशल ठाकुर, रिंकेश काछी की एक टीम पहुंच कर मौके मामला की मामला को जांच पर लिया । परंतु हालात गंभीर होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां के डॉक्टरों ने अच्छे इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल को रिफर कर दिया । ऐसे सच्चे मित्र को मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता , जिला सदस्य रामकृष्ण पटेल , जनपद सदस्य विनीता पटेल, आशुतोष रजक, गजैंद्र दीक्षित , नीलेश प्रताप सिंह ,आशीष उपाध्याय, संदीप पटेल, रवि दीप आदि लोगों ने नवयुवक की बहादुरी मैं हर्ष व्यक्त किया है।



