पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज
जबलपुर दर्पण। एकात्म मानववाद के प्रेणता , जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय जी की 55वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आज शनिवार 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे दीनदयाल चौक स्थित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया अंत्योदय विचार दर्शन को देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर आयोजन कर समर्पण दिवस के रूप में इस दिन को मनाती है जिसमे महानगर के सभी 954 बूथो में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवँ कृतित्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। नगर अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
