मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जैव विविधता क्विज़ के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति को करीब से जाना

मण्डला। मध्य प्रदेश राज्य जैव- विविधता बोर्ड के द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता मैं राज्य स्तर के लिए चयनित 3 छात्रों ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि हम तीनों प्रतिभागी लगातार दो माह से जैव- विविधता का अध्ययन कर और इस प्रतियोगिता के माध्यम से पहचाना कि जैव- विविधता क्या होती है ? छात्रों ने कहा की पृथ्वी में जीव-जंतुओं की विविधता का संरक्षण होगा तो हमारी इस धरती में कोविड-19 जैसी वैश्विक बीमारी का आगमन नहीं हो सकता । कहीं न कहीं से हम मानव जाति द्वारा जैव- विविधता की श्रृंखला को तोड़ने के कारण ही यह सारी वैश्विक बीमारी हमारी इंसानियत के लिए खतरा बन रही है । इसे समाज को पहचानना बहुत आवश्यक है। और यह प्रतियोगिता यही संदेश देती है । मोंटफोर्ट विद्यालय मण्डला के जिलास्तर पर चयनित छात्र सहज शुक्ला ने कहा की ऑनलाइन और डिजिटल के माध्यम से हमें फॉरेस्ट की अधिक जानकारी एवं वर्ल्ड लाइफ की जानकारी हमें डिजिटल के माध्यम से प्राप्त हुई । इसी तरह आकर्ष दुबे ने जैव विविधता बोर्ड एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा वन विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा यह प्रतियोगिता ज्ञानवर्धक है जो हमेशा होता रहना चाहिए , ताकि हमें दुनिया की सारी जानकारी प्राप्त हो सके । वहीं दल में पीयूष सैयाम छात्र ने अवगत कराया कि विद्यालय के प्राचार्य एवं मेंटर- टीचरों के माध्यम से बुक्स एवं मटेरियल को उपलब्ध करा कर हमें दिए । जिसे हमने पढ़ा और समझा और प्रथम स्थान प्राप्त किया ।अब हम राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस अवसर पर जैव विविधता बोर्ड की टीम द्वारा माउंट फोर्ट विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य छात्र एवं गाइड शिक्षक का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में ब्रदर्स जॉर्ज पोटाकरन , अखिलेश चंद्रोल प्राचार्य हाई स्कूल सेमरखापा ,आर के क्षत्री इको क्लब प्रभारी एवं क्यूज मास्टर मैडम कुशराम , जितेश नायर गाइड टीचर उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88