जिले के 360 उचित मूल्य की दुकानों से बांटा गया गरीब परिवारों को राशन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल 7 जुलाई को जिले भर के लगभग 360 उचित मूल्य की दुकानों से हजारों गरीब परिवारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा के निर्देशन में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ एवं भाजपा जिला डिंडोरी अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में शाहपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व मे मंडल के 42 शासकीय उचित मूल्य की दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों , को निशुल्क राशन का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय द्वारा हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश के 25435 राशन केंद्रों में और डिंडोरी जिले में 360 स्थानों पर निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। कोरोना काल में भी सरकार ने निःशुल्क राशन वितरित एवं मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया, अब नवंबर माह तक का निःशुल्क राशन वितरित किया जाएगा, पात्रता पर्ची में जिनका नाम नहीं है वे भी पात्रता पर्ची मे नाम जुड़वा सकते है।
अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को मिले लाभ-शासन की योजना का लाभ देने के लिए कसईसोढा में अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रभारी मंडल के महामंत्री रामानुज राव ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी व मध्यप्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं,कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है । इसी क्रम में शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन का वितरण, मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार , आयुष्मान योजना , मुख्यमंत्री संबल योजना आदि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कोरोनाकाल में गरीब परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार ने सहायता प्रदान की है। अन्न उत्सव कार्यक्रम में शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय , मंडल महामंत्री रामानुज राव, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि गुप्ता, बृजगोपाल बघेल ,ललित कनौजिया संजय कश्यप, कसईसोढा पंचायत के सरपंच नोखेलाल परस्ते , उपसरपंच चंचल नामदेव, विक्रमपुर सरपंच जमानिया बाई, सचिव तीरथ गोसाई ,राजेश परस्ते, सरोज मरावी, बुद्धसेन माको , महमूद कुरैशी, गोलू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



