आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन सप्ताह के चौथे दिन हुआ शंकर शाह और रघुनाथ शाह की शहादत पर नाटक का मंचन


जबलपुर दर्पण। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे में 18 जुलाई से 23 जुलाई तक ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन‘ सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आज चैथे दिन पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधरी के मार्गदर्शन में और प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर संजय विश्वास, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अमितोज वल्लभ, वरिष्ठ अधिकारीगण, रेलकर्मियों एवं बड़ी संख्या में आमजनता की उपस्थिति में भारत स्काउट एंड गाइड के कलाकारों द्वारा शंकर शाह और रघुनाथ शाह द्वारा देश की स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये अपने अमूल्य योगदान और बलिदान को याद करते हुए देश की स्वतंत्रता में उनकी भूमिका पर आधारित नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबद-1 पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड के कलाकारों के द्वारा ‘‘ आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन‘‘ सप्ताह के चैथे दिन आज 21 जुलाई को शंकर शाह और रघुनाथ शाह की शहादत पर नाटक का मंचन किया गया इस नाटक में राजा शंकर शाह राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह को तोप से उड़ा कर उनके बलिदान को दिखाया गया। नाटक का निर्देशन संजय गर्ग ने किया एवं नाटक में आत्मानंद श्रीवास्तव, अनिल पाली रजनीश यादव, आशीष चैबे, राकेश गौतम, संजीव तिवारी एवं ज्ञानेश ने कलाकारों की भूमिका निभाई।


