जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

बलिदान दिवस कार्यक्रम में रोड़ा डाल रहा प्रशासन

जबलपुर दर्पण। शहीद बलिदानी गोंडवाना वंशज राजा शंकर शाह कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस मनाने से संबंधित पुनः विशेष बैठक मंगलवार को अपराह्न 4:00 बजे नगर कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय बलदेवबाग में आमंत्रित की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने सभी वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों को बैठक में उपस्थिति की अपील की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आदिवासी संगठनों एवं कांग्रेस के द्वारा हमेशा से 18 दिसंबर को माल गोदाम चौराहे स्थित गोंडवाना राज्य के राजा शंकरशाह रघुनाथशाह का बलिदान स्थल पर शहादत दिवस मनाते आ रहा है। जिसको लेकर सोमवार को एक बैठक आदिवासी नेताओं के साथ कांग्रेस नेताओं की हुई।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं को आदिवासी संघ नेताओं ने बताया कि इस बार भाजपा के किसी बड़े नेता के आगमन के कारण उनके कार्यक्रम में प्रशासन बाधा डाल रहा है। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता राधेश्याम चौबे, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, संजय यादव ,विनय सक्सेना, सतीश तिवारी ,पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, नन्हे लाल धुर्वे ,किशोरीलाल भलावी, खिलाड़ी सिंह आर्मो, जमुना मरावी, विवेक अवस्थी, एकता ठाकुर, रुकमणी गोटिया, मुकेश राठौर ,रामदास यादव, मीनाक्षी स्वामी, दुर्गा धुर्वे, महेश भट्टी, कुंजीलाल गोटिया आदि ने बैठक में विस्तार से चर्चा की जिसमें आदिवासी नेताओं ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यक्रम को आगे पीछे करने का दबाव बना रहा है। यह कोशिश कर रहा है कि प्रतिवर्ष अनुसार आदिवासी संगठन इस बार कार्यक्रम को सीमित मात्रा में करें। जिस पर चिंता व्यक्त की गई । कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी नेताओं को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। आदिवासी संगठनों के कार्यक्रम को किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न ना हो इस विषय पर कांग्रेस नेताओं की जिला प्रशासन से बात जारी है। उत्पन्न विवाद को हल करने को कहा। आयोजन कर्ताओ को विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार आप का कार्यक्रम करते रहे हैं वैसे ही यह कार्यक्रम होगा । यह शहीदों के सम्मान की बात है। कोई भी सत्ता और सरकार शहीदों का अपमान नहीं कर सकती और ना ही हम अपने शहीदों का अपमान होने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88