रोहित सिंह कौशल के संयोजन में होंगे देश के गृहमंत्री

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य बडी शख्सियतों के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक रोहित सिंह कौशल को मिली गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
गृह मंत्री अमित शाह के 18 सितंबर को होने वाले नगर प्रवास के दौरान गैरीसन मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त संदीप जीआर ने सैन्य प्रशासन, आदिवासी विकास विभाग एवं संस्कृति विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिये कलेक्टर ने लिखित आदेश जारी कर दी जिम्मेदारी दी है। नगर निगम में अपर आयुक्त वित्त रह चुके, वर्तमान में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। भारत सरकार एवं राज्य शासन की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कई बड़े मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं।



