जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने रेडक्रॉस से दी मदद

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर हृदय रोग से पीड़ित आठ दिन बच्ची को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज पीडियाट्रिक एम्बुलेंस से उपचार के लिये मुंबई रवाना किया गया। इस बच्ची का उपचार अब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय खर्च पर नारायण हृदयालय मुंबई में होगा। आदिवासी कॉलोनी बुद्धु काछी का बाड़ा मानेगांव रांझी निवासी राज सिंह ठाकुर ने गत दिवस कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आवेदन देकर बच्ची को मुंबई ले जाने पीडियाट्रिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इस आग्रह को मानते हुए कलेक्टर साब का आभार व्यक्त किया। उसने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते बताया कि उसकी बच्ची को जबलपुर में एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुये उसे पीडियाट्रिक एम्बुलेंस से मुंबई ले जाना होगा लेकिन वह एम्बुलेंस का खर्च वहन नहीं कर सकता।
कलेक्टर ने आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाते हुये तत्काल जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव आशीष दीक्षित को पीडियाट्रिक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री दीक्षित ने पीडियाट्रिक एम्बुलेंस की न केवल व्यवस्था की बल्कि इस एम्बुलेंस का किराया चुकाने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया। बच्ची को आज मंगलवार को एम्बुलेंस में मुंबई रवाना कर दिया गया है। एम्बुलेंस में डॉक्टर सहित सहयोगी स्टॉफ को भी मुंबई रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88