गायक कलाकारों का किया सम्मान

जबलपुर र्दपण। सुरबहार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा शंकर जयकिशन संगीतकार जोड़ी के संगीतबद्ध किये सुमधुर व कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति जबलपुर के ख्यातिनाम कला साधकों ने की। गीत जैसे दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर, कौन है जो सपनों में आया, सायो नारा, सायो नारा, इन इवनिंग इन पेरिस आदि कई कर्णप्रिय संगीत से सम्बद्ध गीतों ने संगीत प्रेमीयों को आनंद से सराबोर कर दिया । जबलपुर के गायक कलासाधकों का सम्मान ममत्व सेवा संस्था के दीपक पचौरी व साथियों ने किया। सम्मान कार्यक्रम में संगीत को आत्मा से जुड़ा हुआ प्रेम व अलौकिक साधना अतिथियों ने कहा। गायक कला साधकों में राजू बैन, मधुसूदन पांसरे, दीपक पचौरी, विनोद बैन, मुकेश श्रीवास्तव, सुरेश गुलाटी, नीरज कपूर, नीरज शुक्ला, सुनीता जैसवाल, कृष्णा यादव, आयशा जी व अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीतप्रेमी कन्हैया लाल जी, कनिका दुबे, अमित परनामी, संतोष सेन, महेंद्र जी, मनीष आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दीपक पचौरी ने किया।



