जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष बने अशोक सिंह


जबलपुर र्दपण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद से प्रकाश जैन ने अपने पारिवारिक कारणों से त्यागपत्र प्रेषित किया है। अत: रिक्त हुए कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ग्वालियर के दिग्गज नेता अशोक सिंह की नियुक्ति की है। प्रकाश जैन ने कोषाध्यक्ष पद पर जो कार्य किया है, उसकी प्रदेश कांग्रेस सराहना करती है। वे अपने उपाध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेगें।



